फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर बाईपास के निर्माण को स्वीकृति देने की मांग

Tue, 13 Jan 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान पूर्व सांसद व भाजपा ​नेता रितेश
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूूर्व सांसद रितेश पांडेय ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जलालपुर में बाईपास निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने बताया कि जलालपुर में बाईपास न होने के कारण स्थानीय लोगों को आए दिन जाम से जूूझना पड़ता है। इसके लिए करीब 68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर पूर्व में शासन को भेजा जा चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद को जल्द स्वीकृृति का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही जिले में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री समधी साहब सर्व समाज सेवा समिति के तत्वावधान में जलालपुर क्षेत्र के सीताघाट पिंडोरिया रामलीला मैदान में निषाद राज व वीर एकलव्य की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके अलावा पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने समेत अन्य तमाम बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें