फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जांची बच्चों की शैक्षिक प्रगति

Tue, 10 Feb 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों की भाषा और गणित में शैक्षिक प्रगति का मूल्यांकन 143 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया।
विज्ञापन

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे अपनी कक्षा के अनुरूप आवश्यक दक्षता हासिल कर सकें। डायट अयोध्या की ओर से गठित डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीमों ने विद्यालयों में पहुंचकर यह सर्वे संपन्न कराया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के 286 परिषदीय विद्यालयों में निपुण सर्वे का कार्य संपन्न हुआ। इसमें जलालपुर ब्लॉक के कुल 153, जहांगीरगंज के 128 और भियांव के 5 विद्यालयों को शामिल किया गया। प्रत्येक टीम में दो सदस्य थे, जिन्होंने कक्षा एक और कक्षा दो के 12-12 बच्चों, कुल 24 बच्चों का आकलन किया। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि इस सर्वे के माध्यम से जिन विद्यालयों में 80 प्रतिशत या उससे अधिक विद्यार्थी निपुण स्तर प्राप्त करेंगे, उन्हें निपुण विद्यालय घोषित कर सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें