फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कुत्तों के हमले में हिरन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी पुलिस ने कुत्तों के हमले में घायल हॉग डियर (हिरन) की जान बचाई। बृहस्पतिवार को टांडा-आजमगढ़ हाईवे पर गश्त के दौरान उपनिरीक्षक रिंकू सरोज और कांस्टेबल कुशमेंद्र प्रताप सिंह ने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते हिरन पर हमला कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और घायल हिरन को सुरक्षित थाने लाए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही सरकारी पशु अस्पताल से चिकित्सक को बुलाकर हिरन का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें