फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त रही दीनदयाल एक्सप्रेस, अन्य ट्रेन घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोमवार को एक बार फिर पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। इसके अलावा 10 अन्य ट्रेनें डेढ़ घंटे से 6 घंटे तक देरी से पहुंचीं। नतीजा यह रहा कि बारिश के मौसम में गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलोें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5:02 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आती है। इसके अलावा साबरमती डाउन एक्सप्रेस सुबह 5:23 से 6 घंटा, फरक्का डाउन एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11:07 से ढाई घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:25 से 3 घंटा विलंब से चली। पटना कोटा डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:44 से साढ़े 5 घंटा, गंगा सतलज डाउन एक्सप्रेस शाम 4:38 से साढ़े 5 घंटा, पैसेंजर डाउन शाम 4:17 से ढाई घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
साबरमती अप एक्सप्रेस शाम 5:27 से 4 घंटा, फरक्का अप एक्सप्रेस अपराह्न 2:22 से डेढ़ घंटा, दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1:16 से डेढ़ घंटा व इंदौर पटना अप एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 5:54 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने से गंतव्य तक जाने के लिए बारिश के मौसम में यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। उधर, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें