फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के बाद छापेमारी में सीज हुआ अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों पर छापेमारी, अस्पताल सीज
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच सोमवार को एसडीएम व सीओ टांडा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम में इल्तिफातगंज बाजार स्थित हाजी मेमोरियल हॉस्पिटल पर छापा मारा। यहां एक मरीज भर्ती मिला। टीम ने अस्पताल सीज करते हुए मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गौरतलब है कि हॉस्पिटल को लेकर शिकायतें मिल थीं। इसमें स्टाफ की डिग्री से लेकर अन्य चीजों पर सवाल खड़े किए गए थे। बीते दिनों अस्पताल के संचालन पर रोक भी लगाई गई थी। बीते दिनों फिर से तहसील प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कहा गया था कि अस्पताल का संचालन अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सोमवार को एसडीएम टांडा एमपी सिंह व सीओ आरपी रॉय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में छापा मारा। यहां ऑपरेशन का एक मरीज भर्ती मिला। इस पर टीम ने अस्पताल सीज कर मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टीम ने अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर को भी सीज कर दिया, जिस पर डॉ. बेलाल बैठा करते थे। उधर, डॉ. बेलाल ने कहा कि सभी आरोप मनगढ़ंत हैं। जांच में सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें