फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सभासद से मारपीट के मामले में 15 अक्तूबर को आ सकता है फैसला

Sun, 05 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता पर सभासद विनोद भारती की ओर से दर्ज कराए गए मारपीट के मामले में अब 15 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की गई है। शनिवार को बचाव पक्ष की ओर से समय मांगा गया था। इसी दिन फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के वार्ड संख्या तीन मुजफ्फरनगर के सभासद विनोद भारती ने 28 दिसंबर 2023 को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि चेयरमैन ओमकार गुप्ता से बोर्ड बैठक में कराए गए कार्यों के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी थी। इसके बाद सभासद की पिटाई कर दी थी। सभासदों ने बीच-बचाव कर जान बचाई थी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था और चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत कर दी थी। इस प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट मोहन कुमार की कोर्ट में चल रही है। शनिवार को मामले में फैसला आना था, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से समय मांगा गया था। इसके बाद न्यायाधीश ने फैसले की तारीख 15 अक्तूबर मुकर्रर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें