फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 21 Dec 2015 11:39 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जनपद के पहाड़पुर गांव निवासी प्रिंस कुमार (19) पुत्र दयाराम रविवार दोपहर किसी कार्य से अकबरपुर आया हुआ था। देर शाम बाइक से वापस घर जा रहा था। आनंदनगर चौराहे के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।

जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। भीटी थाना क्षेत्र के सिगवन गांव निवासिनी नासिरा बानो (45) पत्नी जमील सोमवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी बृजभूषण (35) पुत्र रामनिहोर रविवार देर शाम जहांगीरगंज बाजार में बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी निवासी जंगबहादुर (28) पुत्र नन्हेलाल रविवार देर शाम बाइक से घर जाते समय अकबरपुर नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें