अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर बेलाबाग गांव के पास नौ वर्षीय अज्ञात किशोर का शव शारदा सहायक नहर में बहता मिला। ग्रामीणों ने पानी के बीच उतराते शव को देखकर इसकी सूचना अहिरौली पुलिस को दी। एसओ प्रमोद कुमार सिंह के निर्देश पर हलका में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकला गया।
ग्रामीणों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को थाने पर लाया गया। शव की शिनाख्त न होने पाने के चलते पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव काफी पुराना लग रहा था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।