फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा नदी में नहाते समय डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। साथ में नहा रहे अन्य युवकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया। जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी 20 वर्षीय युवक मोहम्मद आरिफ शनिवार अपराह्न करीब 2 बजे तमसा नदी में नहाने गया था।
विज्ञापन

साथ में कुछ और युवक भी नहा रहे थे। मोहम्मद आरिफ नहाते समय नदी की गहराई में चला गया, और डूबने लगा। साथ नहा रहे युवकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। देखते ही देखते मोहम्मद आरिफ पानी में समा गया। घटना की जानकारी परिजनों व नागरिकों तक हुई तो बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर पहुंच गए। काफी दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। इससे परिजनों में रोना पिटना मच गया। बाद में जलालपुर कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें