फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार निवासी राजगीर का संदिग्ध दशा में मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना अंतर्गत धवरुआ बाजार किराए के कमरे में रहने वाले राजगीर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार तड़के घर से लगभग डेढ़ किमी दूर सड़क के किनारे पड़ा मिला। वह बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने राजगीर की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के वरुराज थाना अंतर्गत छपरा नरवारी गांव निवासी सुदीस रॉय (35) पुत्र महेंगू मालीपुर थाना अंतर्गत ध्वरुआ बाजार में किराए के के कमरे में रहकर राजगीर का कार्य करता था। उसके साथ दिनेश नाम का ठेकेदार भी रहता है। दिनेश भवन बनाने का ठेका लेता था, जबकि सुदीस अपने अन्य साथियों के साथ भवन का निर्माण करता था। रोज की तरह काम निपटाने के बाद मंगलवार रात खाना खाकर वह अपने साथियों के साथ सो गया। मध्य रात्रि करीब दिनेश की आंख खुली, तो उसने सुदीस को बिस्तर पर नहीं पाया। इस पर उसने अन्य साथियों को जगाया और सुदीस के घर में न होने की जानकारी दी।
इसके बाद वे सभी उसकी तलाश में निकल पड़े। तलाश करते हुए वे सभी बुधवार तड़के तीन लगभग घर से लगभग डेढ़ किमी दूर गुवावां जमालपुर गांव के निकट पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सड़क के किनारे सुदीस का शव पड़ा हुआ था। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। गले पर काला धब्बा था। इस बीच शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओ मालीपुर नागेंद्र सरोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों व सुदीस के साथ रह रहे साथियों से जरूरी पूछताछ की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस प्रकार शव घर से डेढ़ किमी मिला और उसकी गर्दन में काला निशान था, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि गर्दन दबाकर उसकी हत्या की गई है। उधर एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। उसके घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें