फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर टड़वा गांव के बाहर मंगलवार को सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, तो वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

पहाड़पुर टड़वा गांव के कुछ ग्रामीण सुबह गांव के बाहर खेत की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। उसकी पहचान गांव निवासी शकुंतला देवी (45) पत्नी रामसेवक के रूप में हुई। मामले की जानकारी होते ही आसपास के गांव के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ सम्मनपुर सूबेदार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
इस बीच ग्रामीणों का कहना था कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। कारण यह कि उसके गले पर काला निशान है। यह भी आशंका जताई गई कि हत्या कहीं अन्य स्थान पर की गई है और शव को खेत में लाकर फेंक दिया गया। एसओ ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया कि महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका था। उसके कोई पुत्र भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें