फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तालाब किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी के बेला परसा गांव में शव मिलने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी के बेला परसा निवासी रमेश उर्फ शमशेर (35) का शव संदिग्ध हालात में सोमवार भोर घर से एक किलोमीटर दूर सरयू नगर गांव में तालाब के पास पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। वहीं परिजन शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिता राम सिधारे के मुताबिक उनको बेटा रमेश मजदूरी करता था। रविवार दोपहर 12 बजे वह बिना घर पर किसी को कुछ बताए चला गया था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। सुबह कुछ ग्रामीण सरयू नगर तालाब के निकट शौच करने गए थे। शव देख इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पहचान की और सूचना पुलिस व परिवार के लोगों को दी। मृतक का बेटा सिद्धांत पांच साल का है। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी मालती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की हालत देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई संतोष लुधियाना में निजी संस्था में नौकरी करता है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
फोटो-23
पेड़ से लटकता मिला शव, हड़कंप



संवाद न्यूज एजेंसी



अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के देवलर निवासी रामअचल (45) का शव घर से 100 मीटर दूर गांव में पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक मृतक भोर चार बजे घर से निकले थे। सुबह सात बजे बाग में गए कुछ ग्रामीणों ने शव लटकता देख मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक अविवाहित था। उसके पिता ठकुरी वर्मा की मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा गणेश के साथ रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। राम अचल ने कुछ दिनों पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बचा लिया था। प्रभारी निरीक्षक अक्षय पटेल ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें