फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला चार दिन से लापता महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चार दिन पहले घर से अचानक लापता हुई महिला का शव गुरुवार को शिबलीपुर स्थित नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुबह कुछ ग्रामीण शिबलीपुर स्थित नहर की तरफ गए तो वहां नहर में एक महिला का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला की पहचान विजयलक्ष्मी (45) निवासी मुबारकपुर बल्लीपुर थाना सम्मनपुर के रूप में हुई। जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई अशोक कुमार ने कहा कि विजयलक्ष्मी लंबे समय से अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया स्थित मायके में रह रही थी। बीती 12 सितंबर को अचानक वह घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो जानकारी अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उधर, अकबरपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें