फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए निकली वृद्धा का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चकौरा गांव में शुक्रवार को शौच के लिए निकली वृद्ध महिला का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जलालपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के चकौरा गांव में शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव निवासी सुनारी देवी (65) का शव तालाब में देखा तो हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि महिला घर से शौच के लिए सुबह निकली थी। कुछ देर बाद ही उसका शव तालाब में पाया गया।
कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं, तो कुछ घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना परिजनों ने जलालपुर पुलिस टीम को दी। प्रभारी कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें