फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली थाना अंतर्गत इमिलिया गांव स्थित बाबा निहालदास कुटी के निकट स्थित तालाब में रविवार को सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक मनोरोगी था। शनिवार की शाम वह नग्न अवस्था में मंदिर के निकट घूम रहा था, जो कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कुछ ग्रामीण बाबा निहालदास कुटी के निकट तालाब की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तालाब में एक युवक का शव पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होते ही अहिरौली एसओ प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रयास के बाद शव की पहचान दिनेश शर्मा (22) निवासी सूबेदार का पूरा यरकी थाना अहिरौली के रूप में हुई।
एसओ ने बताया कि युवक मनोरोगी था। मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि वह शनिवार को नग्नावस्था में मंदिर के इर्दगिर्द घूम रहा था। अनुमान है कि वह तालाब में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत के स्पष्ट कारणों को जाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें