फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दानपुर गांव के निकट सोमवार सुबह एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी विवेक के रूप में हुई। इसी बीच पिता ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। युवक की जेब से पुलिस को नशे की कुछ गोलियां व सिरिंज आदि बरामद हुई है।
विज्ञापन

घर से एक दिन पहले निकले महमदपुर निवासी विवेक (25) का शव सुबह बगल स्थित गांव दानपुर के पास संदिग्ध हालात में मिला। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर एसओ प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से कुछ नशीली दवाएं व सिरिंज बरामद हुई। बताया जाता है कि विवेक नशे का आदी था। रविवार को वह घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
सुबह जब परिजनों को उसका शव मिलने की खबर हुई। शव के पास ही उसकी बाइक व मोबाइल भी पुलिस को मिली है। इस बीच विवेक के पिता संतराम ने पुलिस को अज्ञात के विरुद्ध हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। घ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें