फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र केवटाही गांव में युवक का शव सोमवार सुबह घर में लगे बांस से लटका मिला। युवक की पत्नी इन दिनों बच्चे के साथ मायके में थी। घटना की जानकारी होने पर वह भी घर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।
विज्ञापन

केवटाही गांव निवासी महेंद्र सिंह (40) का शव सोमवार सुबह उसके कच्चे घर के एक हिस्से में लटकता मिला। बताया जाता है कि महेंद्र नशे का आदी था। पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट भी करता था। बीते दिनों पत्नी रुचि सिंह 14 वर्षीय पुत्र सुजल सिंह को साथ लेकर भीटी थाना क्षेत्र के रायगंज स्थित मायके चली गई थी। महेंद्र ने एक ई-रिक्शा लिया था। उसे चलाकर ही कमाई करता था।
सोमवार को अचानक उसका शव मिलने से गांव में कई तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है। दरअसल महेंद्र का शव जब लोगों ने देखा तो उसकी स्थिति चारपाई पर बैठने जैसी थी। हालांकि गले में फंदा लगा हुआ था। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें