फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नोखा के कजरी गांव में सोमवार रात एक युवक का शव बाग में एक पेड़ से लटकता मिला। इससे आस पास के इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर नोखा के मजरा कजरी में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी रंजीत (25) पुत्र रामसरन का शव गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से लटकता मिला। बताया जाता है कि रात करीब 8 बजे रंजीत घर से कुछ देर में वापस आने की बात कह कर निकला था।
करीब एक घंटे बाद भी जब वह नही लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात करीब 10 बजे परिजन खोजते हुए घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित बाग में पहुंचे तो वहां एक पेड़ की डाल से लटकता उसका शव दिखाई पड़ा। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें