फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। थाना क्षेत्र के संदहा मंजगवा गांव में संदिग्ध हालात में महिला का शव पंखे से फंदे पर लटका पाया गया। महिला के मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी व नायब तहसीलदार भी गांव पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा मजगवा ग्राम पंचायत के बुढ़ियापुर कबीरपुर निवासी ज्योति श्रीवास्तव उर्फ संध्या (26) पत्नी आलोक कुमार श्रीवास्तव का शव सोमवार सुबह उसके कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे से लटका पाया गया। बताया जाता है कि भोर में सास, ससुर बाहर दालान में सोए थे। कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आई। अंदर देखा तो पंखे से संध्या का शव लटक रहा है।
जीवित होने की उम्मीद में उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर महिला के मायके वाले घरवा मरौचा निवासी उसके माता-पिता गांव पहुंचे। बसखारी एसओ श्रीनिवास पांडेय भी टीम के साथ गांव पहुंचे। महिला के पिता कौशल श्रीवास्तव ने तहरीर देकर पति, ससुर, सास के ऊपर पुत्री की दहेज की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें