अंबेडकरनगर। थानाध्यक्ष बब्बूलाल मिश्र के आत्महत्या के बाद रिक्त चल रही जैतपुर थानाध्यक्ष की कुर्सी रविवार को आबाद हो गई। प्रभारी क्राइम ब्रांच रहे पीएन तिवारी के जैतपुर की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा 8 अन्य थानाध्यक्ष को भी इधर उधर किया गया है।
बीते दिनों जैतपुर थानाध्यक्ष रहे बब्बूलाल मिश्र ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से जैतपुर थानाध्यक्ष की कुर्सी रिक्त चल रही थी। इस बीच रविवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रभारी क्राइम ब्रांच रहे पीएन तिवारी को जैतपुर थाने की कमान सौंप दी। इसके अलावा मालीपुर थानाध्यक्ष रहे मनोज कुमार व अहिरौली थानाध्यक्ष रहे संजय सिंह को क्राइम ब्रांच में भेजा गया।
बेवाना थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को प्रभारी सोशल मीडिया बनाया गया, तो जहांगीरगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार को मालीपुर का नाया थानाध्यक्ष बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक आलापुर नारदमुनि को प्रभारी निरीक्षक भीटी बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक बसखारी दयाशंकर सिंह को सम्मनपुर की कमान सौंपी गई। भीटी थानाध्यक्ष रहे मनीष कुमार सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया। प्रभारी सोशल मीडिया सेल बृजेश कुमार सिंह को आलापुर थाने की कमान सौंपी गई, तो पुलिस लाइंस पीआरओ कन्हैयालाल यादव को अहिरौली थानाध्यक्ष बनाया गया।
पुलिस लाइंस में तैनात रहे अश्विनी कुमार विश्वकर्मा को बेवाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया, तो पुलिस लाइंस में तैनात मनोज कुमार सिंह को बसखारी थानाध्यक्ष बनाया गया। जैतपुर थाने में एसएसआई के पद पर तैनात नगेंद्र कुमार सरोज को थानाध्यक्ष जहांगीरगंज बनाया गया।