फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में घर में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर गांव में एक बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर गांव में गुरुवार देररात उस समय चीख पुकार मच गई, जब गांव निवासी राकेश पाठक उर्फ मुन्ना की 18 वर्षीय पुत्री कंचन पाठक का शव घर में पड़ा मिला। परिजनों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंच गए।
घटना की सूचना किसी ने भीटी पुलिस को दे दी। एसओ नारदमुनि सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। शव का पंचनामा कराया, और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं। एसओ के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें