फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रब खोदवाकर पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Sat, 19 Sep 2015 12:04 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मामले में ससुराली जनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका रेखा के पिता ने थाना हंसवर में बीते 14 सितंबर को अपराध पंजीकृत कराया था कि उसकी पुत्री की दहेज के कारण उसके पति अजय, सास व एक अन्य सहयोगी ने मिलकर जहरीला पदार्थ खिलाकर गत 9 सितंबर की रात हत्या कर के शव को गाड़ दिया है।
विज्ञापन


मृतका के पिता दीनानाथ चौरसिया निवासी ग्राम भरौली थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष अरशद सिद्दीकी ने दफन शव को खोदवाकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त किया।

शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में शव को खोदवाकर निकाला गया। पंचनामा नामित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार चन्द्रकांत त्रिपाठी ने भरा। विवेचक सीओ टांडा ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें