फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 19 Sep 2015 12:00 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कदीपुर गांव निवासी सुभाष 30 पुत्र सीताराम का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी विमल की पुत्री से हुआ था।
विज्ञापन


विवाह के बाद से ही परिवारीजनों के विवाद के चलते वह मुंबई चला गया था। वहां वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह जब भी मुंबई से आता, तो वह अपने घर जाने की बजाए ससुराल ही जाता। बताया जाता है कि बीते 16 सितंबर को वह मुंबई से अपने ससुराल आया हुआ था।

गुरुवार को देर शाम खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकला। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो ससुरालीजनों में चिंता सताने लगी। उन्होंने इर्दगिर्द उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वे इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए जाने ही वाले थे कि कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि सुभाष बेहोशी की हालत में गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खड़ंजे के किनारे पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। सुभाष के मुंह से झाग निकल रहा था और उसका शरीर नीला पड़ता जा रहा था। हालांकि उसकी सासें चल रही थीं। इस पर परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि तलाशी पर युवक की पैंट की जेब से कीटनाशक दवा मिली है। इससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोटरस़ आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। उधर घटना से परिजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें