फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिले युवक व वृद्ध के शव

Sat, 27 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
शव - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत भिखारीपुर मगनपुर गांव के बाहर संदिग्ध हालात में झाड़ी में एक युवक का शव मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगपुर में गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 महरुआ थाना अंतर्गत भिखारीपुर मगनपुर गांव निवासी सोनू यादव (20) पुत्र रामसुख शुक्रवार रात आठ बजे के करीब बाइक से घर से निकला। उस समय घर में दिव्यांग पिता रामसुख ही मौजूद था। परिवार के अन्य सदस्य वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए कहीं गए थे। सोनू गांव में ही रह रही अपनी बुआ के घर गया और वहां बाइक खड़ी कर शौच के लिए बाग में जाने की बात कहकर चला गया।

काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो शनिवार भोर में परिवारीजन व ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। गांव के बाहर बाग में झाड़ी में उसका शव पड़ा दिखाई दिया। शव के निकट ही सल्फास की खाली शीशी भी पड़ी हुई थी। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को झाड़ी से बाहर निकाला। तलाशी में उसका मोबाइल नदारद मिला।
विज्ञापन


बाद में शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। बाद में पिता रामसुख ने थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसओ ने बताया कि मौत के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
 
उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगपुर गांव में शनिवार भोर उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर गांव निवासी कमला (60) पुत्र विभूति का शव पड़ा मिला। बताया जाता है कि शनिवार भोर में कुछ ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के बाहर कमला का शव पड़ा देखा। निकट ही उसकी साइकिल भी पड़ी हुई थी।

देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। रोते-पीटते परिवारीजन भी पहुंच गए। सांस चलने की उम्मीद में परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी नगपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिवारीजनों के अनुसार शुक्रवार देर रात्रि आंधी-बारिश के बाद कमला साइकिल से खेत गया हुआ था। अनुमान है कि लौटते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसओ तनवीर अहमद ने बताया कि परिवारीजनों के अनुसार कमला हृदय रोग से पीड़ित था। अनुमान है कि हृदय गति रुकने से ही मौत हुई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें