फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर बेटियों का सम्मान

Fri, 08 Mar 2019 10:53 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
छात्रा को पुरस्कृत करतीं नगर पालिका अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मना। गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर देने के साथ ही जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान हुआ। एनटीपीसी के सीआईएसएफ जवानों ने रक्तदान कर महिला दिवस को यादगार बनाया तो स्कूलों में रंगोरी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागियों को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  सरिता गुप्त ने सम्मानित किया। महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता गोष्ठी आयोजित कर न्यायविदों ने महिलाओं के हक व अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जागरूकता व शिक्षा के बल पर ही समाज की आधी आबादी को उसका हक व न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें