फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर निवासी अच्छेलाल की घर में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कई दिनों से उसके घर में वैवाहिक आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। दरअसल अच्छेलाल की बेटी का विवाह 22 अप्रैल को होना तय है। इसी को लेकर घर में तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन अच्छेलाल की मौत से तैयारियों पर ग्रहण लग गया।
विज्ञापन

सम्मनपुर निवासी अच्छेलाल (40) के घर सोमवार को अपराह्न तक सब कुछ ठीक था। परिवार में वैवाहिक आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। अच्छेलाल ने दरअसल अपनी बेटी संध्या का विवाह 22 अप्रैल को तय कर रखा है। सोमवार को भी परिवार के सदस्य वैवाहिक तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच अच्छेलाल को सुध हुई कि घर में आए पंखे की गड़बड़ी दूर कर दी जाए। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम वह पंखे में आई गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
उधर, अच्छेलाल की मौत से वैवाहिक आयोजन की तैयारियों पर ग्रहण लग गया। अच्छेलाल कुल चार भाई हैं, लेकिन सभी भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। अच्छेलाल के 6 पुत्र व पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री प्रीति का वह विवाह कर चुका था, जबकि दूसरी बेटी संध्या का विवाह 22 अप्रैल को तय किया था। सबसे बड़ा बेटा चंद्रशेखर सिलाई का काम करता है, जबकि अच्छेलाल मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था। अच्छेलाल की मौत से पूरे परिवार पर वज्रपात सा हो गया है। एक तरफ जहां परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है, वहीं अब संध्या के विवाह को लेकर भी मुश्किलें परिवार के सामने खड़ी हो गई हैं। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें