फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेटी लापता, दामाद पर गायब करने का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र जैतपुर में एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मामले में पिता ने अपने दामाद पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना क्षेत्र जैतपुर के ग्राम रंडौली निवासी उग्रसेन सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छह साल पहले उसकी बेटी नेहा को अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के भवनियापुर निवासी अरुण सिंह प्रेम संबंधों के चलते अपने साथ ले गया था। बाद में उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद नेहा ने एक बेटे को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र करीब चार वर्ष है। उग्रसेन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बेटी को अरुण प्रताड़ित करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो माह पहले बेटी और दामाद उसके घर आए थे और रात रुकने के बाद वहां से चले गए थे। इसके बाद से उनकी दोनों से कोई बात नहीं हुई थी। 22 फरवरी को अरुण ने उग्रसेन को फोन कर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को कहीं भगा दिया है। इसके बाद उग्रसेन ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद से वह बार-बार 112 नंबर पर फोन कर पुलिस भेजकर परेशान कर रहा है। उग्रसेन ने अरुण पर नेहा को गायब करने व कोई घटना करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें