फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वैन सवार चोर उठा ले गए लाखों का तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र बसखारी के नाउनगर में चोरों ने निर्माण कंपनी का लाखों रुपये कीमत का सामान उड़ा दिया।



अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी अरविंद तिवारी जय मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से बिजली विभाग में रिकंडक्टिंग का कार्य करते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने नाउनगर में एक किराये का कमरा लिया था, जहां उन्होंने अपना बिजली का सामान रखा हुआ था। नौ फरवरी की रात एक वैन से आए चोर चार किमी वीजल वायर, 350 मीटर 50 एमएम केबल और 300 मीटर 25 एमएम केबल चुरा ले गए। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन


आहट होने पर गृह स्वामी राजेश उपाध्याय की नींद खुल गई। जब उन्होंने बाहर झांका तो देखा वैन सवार लोग केबिल लादकर भाग रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी होने पर सुबह अरविंद तिवारी ने सुबह चोरी हुए सामान की पड़ताल की। अरविंद तिवारी की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें