फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो दिन में ही डीएपी का स्टाॅक खत्म, किसान मायूस

Fri, 21 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गेहूं की बोआई के महत्वपूर्ण समय में साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई समितियों पर किसान घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बीते रविवार को समितियों पर डीएपी पहुंची थी, लेकिन दो दिनों में ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। बड़ी संख्या में किसान अभी बोआई नहीं कर सके हैं और खाद न मिलने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। मजबूरी में कई किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं। शुक्रवार सुबह से ही किसान डीएपी को लेकर समितियों पर पहुंचे, लेकिन स्टॉक खत्म होने की जानकारी मिलते ही उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
अकबरपुर के अमरौला निवासी फारुख शुक्रवार को सहकारी समिति पर डीएपी और यूरिया लेने पहुंचे, लेकिन मौजूद कर्मचारियों ने डीएपी खत्म होने की बात कही। फारुख ने बताया कि अब उन्हें बाहर की दुकानों से महंगे दामों पर डीएपी खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के पेठिया निवासी संतोष ने बताया कि खेत की सिंचाई हो चुकी है और गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें