फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिकस्थल की भूमि पर निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिकस्थल की भूमि पर निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

- कई राउंड फायरिंग, चले ईंट पत्थर, कार व बाइक क्षतिग्रस्त, चार घायल
फोटो 31 व 32
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंगलवार अपराह्न काली चौरा स्थान की भूमि निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि निर्माण करा रहे लोगों ने विरोध में जुटे ग्रामीणों को डराने के लिए कई चक्र हवाई फायरिंग की। इससे नाराज ग्रामीणों ने ईट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर विपक्षी वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वहां मौजूद एक कार, एक बाइक व कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ईंट पत्थर चलने से चार लोग घायल हो गए। बाद में एएसपी व सीओ सदर ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर गांव में काली चौरा स्थान है। आरोप है कि संबंधित धार्मिकस्थल की भूमि पर गांव के ही आशाराम पुत्र सीताराम निर्माण करा रहा था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पहुंचकर विरोध किया। साथ ही डायल 100 को फोन किया। डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। बताया जाता है कि दोपहर आशाराम कुछ बाहरी लोगों के साथ एक बार फिर से मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया। इस पर बड़ी संख्या में एकजुट होकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आशाराम के साथ कार व बाइक से आए लोगों ने दहशत फैलाने के लिए कई चक्र फायरिंग किया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विपक्षी वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने कार व एक बाइक के साथ ही वहां रखी दो दर्जन कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही निर्माण कार्य में आए सामानों को भी तितरबितर कर दिया। इस बीच जानकारी होते ही बेवाना, अकबरपुर कोतवाली, बसखारी व महरुआ थाने की पुलिस गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला। मारपीट में शशांक उपाध्याय (24) पुत्र आशाराम, आशाराम (62) पुत्र सीताराम, सुमित्रा (57) पत्नी आशाराम व राजेश (35) पुत्र अंगद सिंह को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में एएसपी अशोक कुमार रॉय व सीओ भीटी वीके श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसओ बेवाना कन्हैया यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले में छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें