फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला रंग अपनाने से दलित वोट नहीं मिलेगा : ओमप्रकाश

विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बसखारी मार्ग स्थित सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि केवल नीला रंग अपना लेने से दलितों का वोट नहीं मिलेगा। राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के गठन पर उन्होंने कहा कि सेना को वह 24 वर्षों से चला रहे हैं। उनके मुताबिक संगठन में एक लाख सैनिक और 21 हजार कमांडर हैं, जिनकी वर्दी भी अलग है।
विज्ञापन


सपा के ड्रेस कोड पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि नीला रंग सपा की देन नहीं है। बसपा और वह लंबे समय से इस रंग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा अब रंग की नकल कर रही है। कहा कि अखिलेश यादव रोज अपना फॉर्मूला बदलते हैं और पीडीए को भी बार-बार बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पीडीए में पी से पहली बार हारे, डी से दूसरी बार हारे और ए से मतलब अबकी बार फिर हारेंगे।

राजभर ने अखिलेश यादव पर दलित हितों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। कहा कि प्रमोशन में आरक्षण समाप्त किया गया और महापुरुषों के नाम पर शुरू की गई योजनाओं को बंद किया गया। कांशीराम और बाबा साहब के नाम पर बने जिलों के नाम बदलने का भी उन्होंने आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें