फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दलित अस्पताल संचालक को निर्वस्त्र कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के देवरिया बाजार में अस्पताल संचालक दलित युवक की पिटाई, लूट और अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंकित पांडेय और राजा सिंह को नामजद करते हुए डकैती, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम समेत आठ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी आलापुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मालीपुर के बरियारपुर निवासी अस्पताल संचालक सिद्धांत कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे अंकित पांडेय ने फोन कर उसे तेंदुआईकला अंडरपास के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर अंकित उसे कार में बैठाकर अपने घर ले गया और उसकी कार राजा सिंह को दे दी।
सिद्धांत के अनुसार, घर पहुंचने पर दोनों ने उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी जबरन छीन लिया। पीड़ित ने कार में रखे करीब 50 हजार रुपये और कार ले जाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही थूक चटवाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें