फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने ढाबा संचालक के पुत्र व कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। दबंगों ने महरुआ स्थित एक ढाबे पर बीती रात जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने न सिर्फ ढाबा संचालक के पुत्र एवं एक कर्मचारी की पिटाई कर दी, वरन करीब सात हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ढाबा संचालक की तहरीर पर पुलिस कई आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामला महरुआ थाना क्षेत्र का है। कसड़ा गांव निवासी संजीव मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह महरुआ स्थित एनएच के निकट ढाबे का संचालन करता है। बुधवार की रात करीब नौ बजे एक दबंग व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ उसके ढाबे पर पहुंच गया। इसके बाद खाना खाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। उसके पुत्र व कर्मचारी को गालियां दीं। उस समय कुछ अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से मामला शांत हो गया। आरोपी मौके से धमकी देते हुए चले गए।
पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 12 बजे आरोपी फिर से ढाबे पर पहुंचे और उसके पुत्र कौशलेंद्र मिश्र व एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। इसके बाद गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये लेकर भाग गए। उसके पुत्र ने उसे घटना की सूचना दी। वह ढाबे पर पहुंचा और मामले की सूचना पीआरवी पुलिस कर्मियों को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। गुरुवार को सुबह पीड़ित थाने पहुंचा और नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। बताया जाता है कि पुलिस कई आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें