राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के दतारे गांव के पास भीषण गर्मी के बीच पेड़ की छांव में आराम करने के लिए रुके साइकिल सवार की मौत हो गई। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव निवासी महेंद्र (42) सोमवार दोपहर राजेसुलतानपुर बाजार गए थे। शाम करीब चार बजे बाजार से वापस आते समय भीषण गर्मी के बीच वह दतारे गांव के पास सड़क के किनारे स्थित पेड़ के नीचे साइकिल खड़ी कर राम करने के लिए लेट गए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इसके बाद वह फिर उठ नहीं सके। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी तो मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने युवक को एंबुलेंस से सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचायाए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोग गर्मी की वजह से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)