फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Sat, 17 Aug 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र कटका के रफीगंज बाजार के निकट अज्ञात वाहन ने शुक्रवार देर शाम साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कटका के निमटनी गांव निवासी लालमणि (55) शुक्रवार देर शाम जलालपुर से साइकिल से घर जा रहा था। जब वह रफीगंज बाजार के निकट पहुंचा तो उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें