अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी की देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा दूसरे दिन रविवार को भानमती स्मारक पीजी कॉलेज अकबरपुर से निकलकर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं। साइकिल यात्रा ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को समाजवादी पार्टी के उद्देश्यों के बारे में बताया।
साइकिल यात्रा की अगुवाई कर रहे समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा के कुशासन से निजात पाने के लिए मिशन 2024 के लिए अभी से ही एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। यात्रा में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, अखिलेश गुप्त, जय सिंह प्रताप यादव, पंकज कुशवाहा, अविनाश विद्यार्थी, अमित ठाकुर, अंगद, कपिल आदि शामिल रहे।
सम्मनपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, जलालपुर विधायक राकेश पांडेय, अबुल बशर अंसारी, अखिलेश यादव, सत्यप्रकाश यादव सोनू, संदीप वर्मा, सिद्धार्थ मिश्र, किरदार मेंहदी, मंजूर अहमद, हाजी शहजाद, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, अंकुश पटेल, नदीम अंसारी आदि ने स्वागत किया।
जिला प्रवक्ता राजितराम यादव ने बताया कि यात्रा ने सम्मनपुर से पट्टी, हाजीपुर मोड़, मालीपुर रोड, ब्रम्हलोक मंदिर, यादव चौराहा जलालपुर, सराय चौंक, जमालपुर चौराहा, मंगुराडिला, हैदराबाद, रफीगंज सेमरा का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल यात्रा में हिस्सा लिया।