परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम बाजार निवासी संतोष (21) पुत्र जयलाल पंखे में आई खराबी ठीक कर रहा था।
इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे किसी तरह तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में परिवारीजनों ने उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।