फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बोर्ड में उतरा करंट, चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
मुकेश कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के गौहन्ना में सोमवार शाम करीब सात बजे ननिहाल में बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से मुकेश कुमार (22) की मौत हो गई। वह दो दिन पहले ही पत्नी के प्रसव के लिए दिल्ली से अपने गांव सम्मनपुर के कजपुरा लौटे थे।
विज्ञापन

कजपुरा निवासी नंदलाल दिल्ली में रहकर पीओपी का काम करते हैं। उनका पुत्र मुकेश भी दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और पिता के साथ ही रहता था। करीब एक वर्ष पहले मुकेश ने गांव की अंशु से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ माह बाद वह पत्नी को लेकर दिल्ली चले गए थे। अंशु गर्भवती थीं और इसी माह के अंत में उनका प्रसव होना था। इसके चलते दो दिन पहले पिता-पुत्र दिल्ली से गांव लौटे थे।
सोमवार को मुकेश अपनी ननिहाल गौहन्ना गए थे। देर शाम वह कमरे में लगे बिजली के बोर्ड में फर्राटा पंखे का तार लगा रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। मामा रणविजय उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

बच्चे के जन्म से पहले छूटा पत्नी का साथ
मुकेश और अंशु आने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश थे। दोनों बेसब्री से बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे थे। घर में नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन प्रसव से पहले ही मुकेश की मौत हो गई। पति की मौत से मां बनने जा रहीं अंशु पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इकलौते बेटे को खोने के गम में मां बदामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुकेश कुमार (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें