फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आई युवती को बचाने में पिता भी झुलसा, गई जान

विज्ञापन
फोटो-11, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती करंट से घायल नीतू। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत घाघूपुर गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आई पुत्री को बचाने पहुंचे पिता की करंट से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर गंभीर रूप से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी नीतू कुमारी (22) पुत्री रामजी सोमवार सुबह टुल्लूपंप चलाकर नहा रही थी। बताया जाता है कि नहाने के बाद वह टुल्लूपंप बंद करने के दौरान हाथ गीला होने के चलते वह स्विच मेकरंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर पिता रामजी चौबे (45) पुत्र आद्याप्रसाद वहां पहुंचा। बेटी को बचाने के लिए वह आगे बढ़ा और बोर्ड से बेटी को अलग करने की कोशिश करने लगा। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों के करंट की चपेट में आने से चीख पुकार मच गई।
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही गुहार पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को बोर्ड से अलग किया, लेकिन तब तक दोनों करंट से बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो चुके थे। स्थानीय इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी नीतू की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें