फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट जिला सचिव बने डॉ राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदन मौर्य ने किया। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। सर्वसम्मति से डॉ. राकेश कुमार को संगठन का जिला सचिव नामित किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला सचिव को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंदन मौर्य ने कहा कि वह संगठन की मजबूती व इससे जुड़े फार्मासिस्टों के हितों को लेकर हमेशा संघर्षरत रहेंगे। कहा कि संगठन हमेशा फार्मासिस्टों के हितों को लेकर आवाज बुलंद करता रहा है, आगे भी यह बगैर किसी भेदभाव के जारी रहेगा। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि मजबूत संगठन के बलबूते ही हम अपना शोषण होने से बचा सकेंगे, और किसी भी उत्पीड़न का विरोध कर सकेंगे।
ऐसे में सभी फार्मासिस्टों को संगठन के साथ जुड़कर काम करना होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुशांशु पटेल, महामंत्री दीपक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विश्वजीत पांडेय, कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रजापति, जमीर हैदर, शशिकांत वर्मा, प्रवीण अग्रहरि व मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें