फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसा अधेड़, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर निवासी एक अधेड़ हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार परिवारीजनों ने बताया कि रामखेलावन (55) सोमवार सुबह घर के आंगन में लगे हैंडपंप से पानी निकालने गया हुआ था। बताया जाता है कि हैंडपंप से टुल्लूपंप जुड़ा हुआ था। तार कटा होने के चलते उस समय हैंडपंप में करंट उतरा हुआ था।
ऐसे में जैसे ही उसने पानी निकालने के लिए हैंडपंप का हत्था पकड़ा, वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार पर पहुंचे घरवालों ने उसे हैंडपंप से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें