फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक हुए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर शाखा प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संबंधित बैंक शाखा को 16 जुलाई तक के लिए सील कर दिया गया। साथ ही बैंक को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय के नई सड़क स्थित एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली, तो संबंधित शाखा के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते दिनों शाखा प्रबंधक ने लखनऊ में जांच कराई थी।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी जानकारी मिलते ही संबंधित बैंक शाखा को 16 जुलाई तक के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही उसके सैनिटाइज करने समेत अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि जिले में अब तक कुल 134 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 123 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 11 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें