फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ठप हुई सीटी स्कैन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में बुधवार को एक बार फिर सीटी स्कैन का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। सीटी स्कैन मशीन का ऑप्टिक फाइबर पार्ट खराब होने के चलते ही सीटी स्कैन का कार्य प्रभावित रहा। इससे 21 मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। नाराज मरीजों व उनके तीमारदारों ने कहा कि आए दिन सीटी स्कैन मशीन में गड़बड़ी होती रहती है, जिससे सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सीटी स्कैन मशीन का संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कभी सुचारु पॉवर सप्लाई न होने तो कभी तकनीकी खराबी के चलते आए दिन जिला अस्पताल में सीटी स्कैन का कार्य प्रभावित रहता है। इससे सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को भी सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंचे मरीजों को मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। दरअसल, मंगलवार अपराह्न ही सीटी स्कैन मशीन के मुख्य पार्ट ऑप्टिक फाइबर में खराबी आ गई थी।
इस गड़बड़ी को बुधवार को भी नहीं दूर कराया जा सका। सीटी स्कैन के लिए सुबह से ही मरीजों का अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अपना नंबर आने के लिए मरीज लाइन में भी लग गए। कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। ऐसे में सीटी स्कैन का कार्य आज नहीं हो सकेगा। इस पर लाइन में लगे 21 मरीजों में नाराजगी व्याप्त हो गई। मरीज सौरभ, तीमारदार मेवालाल, प्रभावती, संदीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीटी स्कैन मशीन में आए दिन गड़बड़ी होती रहती है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ता है। बुधवार को खराब मौसम के बीच वे सभी सीटी स्कैन के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अब यहां बताया जा रहा कि मशीन में गड़बड़ी है। ऐसे में ठंड के बीच ठिठुरते हुए मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। उधर, सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि ऑप्टिक फाइबर में गड़बड़ी होने के चलते सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सका। गड़बड़ी दूर करने के लिए संबंधित पार्ट को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें