फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो दिनों से सीटी स्कैन जांच ठप

विज्ञापन
बुधवार सीटी स्कैन कक्ष के बाहर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी खराब रही। मंगलवार को आई तकनीकी खराबी दूसरे दिन तक दूर नहीं हो सकी। इससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए लौटना पड़ा। मशीन खराब होने से कई मरीजों को निजी केंद्रों पर जांच करानी पड़ी, जहां उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन को बृहस्पतिवार तक मशीन ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन मशीन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आई थी। कर्मचारियों ने स्थानीय स्तर पर मशीन को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कंपनी के इंजीनियर को लखनऊ से बुलाया गया।
बुधवार दोपहर पहुंचे इंजीनियर ने मशीन की जांच की तो उसके दो पार्ट खराब मिले। आशंका जताई गई कि लगातार बिजली की आवाजाही और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण मशीन के पार्ट फुंक गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन मशीन बंद रहने के बाद मरीजों को बुधवार को जांच के लिए बुलाया गया था। हालांकि, लखनऊ से खराब पार्ट आने में देरी के कारण दूसरे दिन भी मशीन चालू नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 70 मरीजों की सीटी स्कैन जांच होती है। मशीन बंद रहने से इन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज निजी जांच केंद्रों पर जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें