फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिक्रमा के लिए अयोध्या जाने वालों की उमड़ी भीड़

Fri, 31 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
ट्रेन में सवार होते यात्री।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में जाने वाले भक्तों की संख्या बढ़ गई है। इस दौरान 14 व पंच कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बसें व ट्रेनें फुल चल रही हैं। हर कोई पुण्य कमाने के लिए अयोध्या रवाना हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में प्लेटफार्म पर भारी भीड़ नजर आई। सुबह 10:46 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर कोटा पटना एक्सप्रेस (13238) रुकी तो श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। अयोध्या जाने के लिए लोग ट्रेनों में खड़े होकर जाने के लिए भी तैयार नजर आए।
माथे पर टीका और जय श्री राम के उद्घोष के साथ उत्साहित रहे। बिहार के भागलपुर की रहने वाली बुजुर्ग मंजू देवी ने बताया कि बारिश के कारण भीग गए हैं, लेकिन परिक्रमा पूरी कर ली है। संतोष यादव ने बताया कि दिक्कत चाहे कितनी भी मिली हो, लेकिन दर्शन और परिक्रमा कर ली है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं लेट
ट्रेनों की देरी से होने से यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इसमें गंगा सतलज एक्सप्रेस(13307) डेढ़ घंटा, दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (19165) एक घंटा, वाराणसी इंटरसिटी सुपरफास्ट स्पेशल (04218) 45 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस (14854) 50 मिनट व अन्य ट्रेनें देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेनें अपने गंतव्य से ही देरी से चल रहीं हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचीं बसें
अकबरपुर डिपो में श्रद्धालुओं को लेकर करीब 15 बसें अयोध्या के लिए रवाना की गईं। इसमें जिले भर के अलग-अलग जगहों बसों को व्यवस्थित कराया गया। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि बसों से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को तीन हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें