फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एजेंसियों पर भीड़, लग रही कतार

Fri, 13 Mar 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कटेहरी के यरकी ​स्थित गैस एजेंसी के पास लगी भीड़।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अधिकारियों के एलपीजी उपलब्धता के दावों और अपीलों के बावजूद बृहस्पतिवार को भी एजेंसियों पर कतारें लगी रहीं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता गैस की एक रिफिल पाने के लिए पूरा दिन मशक्कत करते रहे। इसके बाद भी कई उपभोक्ताओं को एजेंसियों पर सिलिंडर न होने के चलते खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच सर्वर और ओटीपी की समस्या भी लोगों को निराश करती रही। कई-कई बार प्रयास के बाद भी बुकिंग और डिलीवरी का मेसेज न आने से उपभोक्ता बेहाल रहे। कटेहरी के यरकी स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह से 200 से ज्यादा लोग सिलिंडर की तलाश में पहुंचे। यहां आठ मार्च के बाद बृहस्पतिवार को गैस आई है। ऐसे में एजेंसी के अंदर से लेकर बाहर तक लोगों का हुजूम लगा रहा।


सुबह सात बजे से लगी रही कतार
बाबा गैस एजेंसी तहसील तिराहा अकबरपुर के बाहर गैस लेने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ इक्ट्ठा नजर आई। कतार में बड़ी संख्या में महिलाएं भी गैस की बुकिंग कराने पहुंची थीं। भीड़ को देखते हुए एजेंसी का दरवाजा बंद कर दिया गया था। नायब तहसीलदार सिकंदरपुर रमेश चंद पांडेय ने एजेंसी का स्टॉक की जांच की और वहां मौजूद कर्मचारियों को बुकिंग के आधारित पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के निर्देश दिए। गायत्री मंदिर के पास उपभोक्ता गैस लेने के लिए सुबह सात बजे से सिलिंडर की कतार लगाकर गैस आने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन



गैस खत्म, लौटाए गए उपभोक्ता
आरएलवी गैस एजेंसी शहजादपुर के शटर पर गैस नहीं होने का बोर्ड टंगा था। अंदर उपभोक्ताओं की भीड़ गैस की बुकिंग कराने के लिए जुटी नजर आई। कई उपभोक्ता गैस बुक न होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद कर्मचारी शिवाकांत ने बताया कि गैस उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ता सुनीता ने बताया कि पांच दिन से गैस समाप्त है। चूल्हे पर खाना बनाने की मजबूरी है।




सात मार्च से गैस नहीं
शिव शक्ति एचपी गैस ग्रामीण वितरक शहजादपुर में गैस लेने के लिए महिलाएं और पुरुष पहुंच रहे थे। वहां मौजूद कर्मचारी पासबुक चढ़ाने के बाद गैस न होने की बात बताकर लौटा दे रहे थे। पूछने पर एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि पिछले सात मार्च से रसोई गैस नहीं है। एक-दो दिनों में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें