अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री।
अंबेडकरनगर। श्रावण मास के शुरू होते ही हर कोई बाबा वैद्यनाथ धाम (देवघर) व हरिद्वार दर्शन के लिए जाना चाहता है। इसका असर ट्रेनों पर दिखने लगा है। श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी है। जनपद समेत आसपास के जिलों से भारी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु देवघर व हरिद्वार रवाना हो रहे हैं।
वर्तमान में भीड़ के चलते ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। श्रावण मास के शुरू होते ही बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी है। जनपद समेत आसपास के जिलों से भारी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु देवघर व हरिद्वार रवाना हो रहे हैं। दून एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस में भीड़ के चलते ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। इस दौरान कुछ जा रहे थे तो वहीं आजमगढ़ के रहने वाले अरविंद यादव, पंकज कुमार, रामदुलारे चौहान और अभय चौहान अपने साथियों के साथ लौट रहे थे। उनका कहना है कि कोई स्पेशल ट्रेन न होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि श्रावण मास की वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
12 घंटे बंद रहा आरक्षण केंद्र का सर्वर
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सर्वर की समस्या से आरक्षण केंद्र का काउंटर पर टिकट प्रिंटिंग बंद हो गई। हालात ये रहे कि सुबह तीन बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहा। इससे 12 घंटे रिजर्वेशन बुकिंग बाधित रही। इससे यात्रियों को आरक्षण टिकट लेने में परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पलटू राम ने बताया कि इसकी शिकायत तत्काल दिल्ली कार्यालय में कार्यालय में दर्ज कराई। इसके बाद तकनीकी टीम ने आरक्षण केंद्र के सर्वर को ठीक किया।