फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महाकुंभ स्पेशल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 18 Feb 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाकुंभ में स्नान के लिए आस्था का प्रवाह लगातार चल रहा है। मंगलवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। ट्रेनों के निर्धारित समय पर न पहुंचने पर श्रद्धालु इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रयागराज जाने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रयागराज से चलकर गोसाईगंज, अयोध्या धाम, सुल्तानपुर होते हुए वापस प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन संख्या 04111 को दोपहर 12:48 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था। करीब पांच घंटे की देरी से ट्रेन शाम 05:29 बजे पहुंची। वहीं महाकुंभ स्पेशल (04112) शाहगंज, जौनपुर, बनारस होते हुए अपने निर्धारित समय से दो घंटा 37 मिनट की देरी से पहुंची। दून एक्सप्रेस (13309) तीन घंटा 14 मिनट की देरी और वीकली ट्रेन ओखा द्वारका एक्सप्रेस (15636) चार घंटा 26 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा साप्ताहिक चलने वाली मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22104),गंगा सतलज (13308), बरेली एक्सप्रेस(14235), और आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (15025) निरस्त कर दी गईं।


महाकुंभ की भीड़ को कम करने के लिए गाड़ियों को रद्द किया गया है। इसके अलावा ट्रेन अपने गंतव्य से ही लेट चल रहीं हैं। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। -अजय कुमार, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें