फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो लाख की फसल राख

Wed, 30 Mar 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के तिवारीपुर मुस्लिमपट्टी में लगी आग से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में आग की कई घटनाएं बुधवार को भी हुईं। आग की अलग-अलग पांच घटनाओं में दो लाख से अधिक की फसल जलकर राख हो गई। ज्यादातर घटनाएं विद्युत शाॅर्टसर्किट के चलते हुईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ढीले व जर्जर तारों को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मुसलिम पट्टी मजरे में बुधवार दोपहर करीब हाईटेंशन विद्युत तार टूटने की वजह से बब्बन तिवारी के गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे उनकी पांच बिस्वा तथा बगल स्थित लखनपाल की 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे दोनों को लगभग 15 हजार रुपये की क्षति हुई।

आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। केदारनगर में लगी आग से गोवर्धन की लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। यहां जब तक फायर ब्रिगेड को सूचना दिया जाता तब तक फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन


उसे लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बेवाना के निकट बुधवार दोपहर बाद लगी आग से जगदीश की भी लगभग दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। उसे लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया। जलालपुर के निकट लगी आग से रामप्रकाश की डेढ़ बीघा फसल नष्ट हो गई।

उसे लगभग 30 हजार रुपये की फसल का नुकसान हुआ है। जहांगीरगंज में लगी आग ने रामदुलारे को लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया है। उसकी गेहूं व अरहर की फसल जलकर राख हो गई। आग की ये सभी घटनाएं विद्युत शाॅर्टसर्किट की वजह से ही हुई हैं।

ग्रामीणों ने विद्युत शाॅर्टसर्किट की वजह से बढ़ती आग की घटनाओं पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक समय रहते जर्जर तारों को दुरुस्त नहीं किया गया। इसी का खामियाजा अब लगातार फसलों पर कहर के रूप में सामने आ रहा है।

प्रशासन ने यदि इस तरफ पहले ही ध्यान दिया होता तो यह स्थित न होती। उधर अधिशाषी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि तारों को दुरुस्त कराने का काम चल रहा है। कई क्षेत्रों में तार ठीक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें