फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया खान मुबारक पर कसेगा शिकंजा, दलित उत्पीड़न के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
Criminal - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माफिया सरगना खान मुबारक पर पुलिस का शिकंजा और कसने वाला है। दलित उत्पीड़न के एक मामले में शिकायत के बाद सीओ टांडा ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल खान मुबारक पर अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति ध्वस्त करने के साथ ही करीब पांच करोड़ की संपत्ति सीज भी कर दी है। माफिया पर कार्रवाई के अलावा उसके गुर्गों पर भी पुलिस-प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव निवासी माफिया सरगना खान मुबारक पर जिला पुलिस की एक के बाद एक कार्रवाई सामने आ रही है। संपत्तियां ध्वस्त करने व कुर्क करने के साथ ही केस भी दर्ज किए जा रहे हैं। इसमें वर्षों पुराने मामले भी शामिल हैं। उसके विरुद्घ 37 मामले वर्ष 2007 से अब तक दर्ज किए जा चुके हैं। ताजा मामला दलित उत्पीड़न से जुड़ा है।
हंसवर थाना क्षेत्र निवासी अनुसूचित वर्ग के एक व्यक्ति ने खान मुबारक के विरुद्ध उत्पीड़न आदि की शिकायत करते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। यह मामला भी वर्षों पुराना है। तहरीर में कहा गया है कि खान मुबारक व उसके गुर्गों के विरुद्घ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

तहरीर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अभी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा। उधर, पुलिस की इस जांच के साथ ही यह उम्मीद बढ़ गई है कि मामले में देर-सवेर माफिया सरगना के विरुद्घ हंसवर थाने में एक और केस दर्ज कर लिया जाएगा।
बीते दिनों ही 36 घंटे के भीतर हंसवर व बसखारी थाने में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। ये मामले पांच से 14 वर्ष तक पुराने थे। अपहरण कर भूमि पर कब्जे से जुड़े इन मामलों को दर्ज कर पुलिस ने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

किसी भी बदमाश के विरुद्घ जो तहरीर मिलेगी उस पर केस दर्ज कराया जाएगा। कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
- आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें